मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मूंढापाण्डे, मुरादाबाद। सचिवों के निलंबित होने से ग्राम वासी जन्म, मृत्यु के लिए हो रहे परेशान। बुधवार को बीडिओ अशोक कुमार ने सचिवों की तैनाती के लिए जिला पंचायत अधिकारी मुरादाबाद को पत्र लिखा कहा कि अमित कुमार, ग्रा०वि०अ०, रणवीर सिंह, ग्रा०वि०अ० रविपाल सिंह ग्रा०वि०अ०, रविकुमार ग्रा०वि०अ० व शादाब अली ग्रा०वि० अधिकारियो व आपके कार्यालय आदेश सं0-641 दिनांक 10.2.2026 के द्वारा मोहन सिंह रावत ग्राम पंचायत अधिकारी के निलम्बित हो जाने के फलस्वरूप विकास खण्ड के 19 क्लस्टरो के सापेक्ष 14 क्लस्टर (59 ग्राम पंचाययते) रिक्त हो गयी है।
रिक्तियो के कारण ग्राम पंचायतो मे जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आई०जी०आर०एस० सन्दर्भ परिवार रजिस्टर की नकल, गौशाला संचालन, हैण्डपम्प मरम्मत इत्यादि विकास कार्यों का कियान्वयन वाधित हो चुका है। यहा यह भी अवगत कराना है कि भारत सरकार के द्वारा सामन्य निर्वाचन के अन्र्तगत एस०आई०आर० का कार्य चल रहा है, जिसमे ग्राम पंचायत से सबंधितअभिलेखो जिनका रखरखाव उक्त सचिवो के द्वारा किया जा रहा था और वांछित अभिलेख जारी किये जा रहे थे जो वर्तमान मे उपरोक्त सचिवो के निलम्बित हो जाने के कारण वाधित है, एवं तदानुसार उक्त ग्राम पंचायतो के समस्त विकास कार्य अवरूद्ध हो गये है। उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, कृपया रिक्त क्लस्टरों और ग्राम पंचायतों में नए सचिवों की नियुक्ति करें।










