कौशाम्बी। कौशांबी जनपद में अवैध पटाखा फैक्टी में हुआ धमाका। यूपी के कौशांबी जिले के महमूदपुर मनौरी में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टी में धमाका हो गया।

धमाका इतनी तेज था कि पूरा मकान धाराशाही हो गया, यही नही अगल बगल दो मकान भी चपेट में आ गए। घटना में अब तक 11 लोगो की मौत हो चुकी है और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल है । ये अवैध पटाखा फैक्टी पिछले 2 साल से सीज थी उसके बाद भी इसका संचालन हो रहा था। इस मामले में 6 लोगो के खिलाफ एफआईआर की गई है।
कौशांबी अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का मामला
CM योगी ने राहत राशि का ऐलान किया- मृतकों को दो दो लाख और घायलों को पचास हज़ार रुपये दिए जाएँगे, सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश जारी।









