जनहित के मुद्दों पर फेल है भाजपा सरकार-इफ़्तेख़ार हुसैन।

जनहित के मुद्दों पर फेल है भाजपा सरकार-इफ़्तेख़ार हुसैन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। जनहित के मुद्दों पर फेल है भाजपा सरकार-इफ़्तेख़ार हुसैन। शहर पश्चिमी क्षेत्र के नीवा में आज हुई समाजवादी पार्टी की ” पीडीए चौपाल “ में केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकारों को जन हित के मुद्दों पर पूरी तरह से फेल बताते हुए इस सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प दोहराया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार की नाकामी से आज़ देश वासी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। महंगाई दूर करने, हर साल दो करोड़ नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, काला धन वापस लाने जैसे तमाम दावे करके जनता का वोट हथियाने वाली एनडीए सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

पेपर लीक से छात्र परेशान, खाद की काला बाजारी से किसान परेशान, महंगाई से आम आदमी परेशान है। आये दिन समाज के कमजोर वर्गों के साथ अत्याचार, हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनायें आम हो चुकी हैं।

कार्यक्रम के आयोजक दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से व्यापारी वर्ग बहुत दुखी एवं परेशान है। नोटबंदी, जी एस टी के बाद सोना नहीं खरीदने की अपील ने हर तरह के व्यापार खासकर आभूषण के व्यापार को चौपट कर दिया है। संचालन विधान सभा अध्यक्ष मो. शकील ने किया।

चौपाल में प्रमुख रूप से महानगर महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, तारिक सईद अज्जू, मयंक जोंटी, शकील अहमद, यथान्स केसरवानी, दिलीप सोनी, लाल चंद्र कुशवाहा, दीप माला पटेल, नन्द लाल सोनी, आदित्य, जे पी सोनी, अक्षय सोनी, अभिमन्युपटेल, दिलीप प्रजापति, चौधरी देवीलाल, अनिरुद्ध सोनी, संजय, आकाश, राम नारायण, सूरज सोनी, ऋषभ, विकास, नीतू सोनी, राज सोनी, अभय, अतुल सोनी, लाला सोनी, आकाश सिंह, शशि, अनूप, गुड्डू, पप्पू, विक्रम जीत, अरविन्द स्वर्णकार, नितेश, संदीप साहू, विश्व स्वरूप स्वर्णकार, श्याम जी, प्रदीप, दीपू, मोहित वर्मा, राजन वर्मा आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai