निगम आयुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक जन-जागरूकता और स्पॉट फाइन के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

जिले में मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए नियमित रूप से सर्वेक्षण, लार्वा नियंत्रण एवं जागरूकता के लिए नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मैदानी स्तर के कर्मचरियों को संयुक्त रूप से लार्वा सर्वे और वेक्टर नियंत्रण गतिविधियां किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर वरुण अवस्थी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती स्मृता नामदेव उपस्थित रहे। इसके पहले मंगलवार को जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की संयुक्त बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले में डेंगू के हॉट स्पॉट में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त सर्वे करने और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश थे। डेंगू नियंत्रण के लिए निगमायुक्त ने खाली प्लॉट को लेकर जल भराव एवं गंदगी होने पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही मैदानी स्तर पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को संयुक्त कार्यवाही के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही जन-जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने के लिए नगर निगम द्वारा कचरा वाहनों, होर्डिंग इत्यादि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जायेगा।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai