महपौर ने दधिकांदो मेले की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। महपौर ने दधिकांदो मेले की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश। दधिकांदो मेला सुलेम सरांय को लेकर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शनिवार को मेला क्षेत्र और चौकी मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि मेला मार्ग पर सफाई, मार्ग प्रकाश, पेयजल, शौचालय और यातायात में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। लटके हुए बिजली के तारों को ऊंचा करने, मलवा हटाने, नाली-सीवर की सफाई, लीकेज ठीक करने और टूटे ढक्कन बदलने को कहा। खराब स्ट्रीट लाइटें बदलने और अस्थायी प्रकाश व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

मेला कमेटी ने 10 अस्थायी शौचालय और 15 पेयजल टैंकर लगाने की मांग रखी। महापौर ने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने को भी कहा।

मेला कमेटी ने नगर निगम की तैयारियों पर संतोष जताया और कहा कि मेले के सफल आयोजन के बाद महापौर का अभिनंदन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सादाब असलम, मुख्य अभियंता विद्युत संजय कटियार, जोनल अधिकारी, पार्षद दिलीप कुशवाहा, मेला अध्यक्ष पीयूष केसरवानी, नरेंद्र खेड़ा, प्रेम नारायण, सुनील केसरवानी, रामलोचन, मासूम केसरवानी सहित निगम के अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai