राष्ट्रीय खेल दिवस पर 16 यूपी बटालियन NCC ने आयोजित कीं खेल प्रतियोगिताएं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 16 यूपी बटालियन NCC ने आयोजित कीं खेल प्रतियोगिताएं। राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अंतर्गत 16 यूपी बटालियन एनसीसी ने सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास (एसएससीडी) पहल के तहत अंतर-महाविद्यालय एवं अंतर-विद्यालय प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैचों का आयोजन किया।

इन मैचों में आरडीबीएल कॉलेज, एलआरएलए इंटर कॉलेज और पतंजलि ऋषिकुल की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर 100 से अधिक विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेटों ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पतंजलि ऋषिकुल ने विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट, वॉलीबॉल, शतरंज और दौड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। प्रतिभागी टीमों को नई फुटबॉल प्रदान की गईं तथा खिलाड़ियों और उपस्थित प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

16 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी और पतंजलि ऋषिकुल के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने प्रतिभागियों से संवाद किया तथा उन्हें खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना, दृढ़ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai