श्री राधा कृष्ण मंदिर मुट्ठीगंज में चल रही है जोरदार तैयारी
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पालने में झूलेंगे कन्हाई, बाजेगी बधाई। 4 सितंबर को होने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी को लेकर मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया श्री राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव पर्व धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी जोरों से की जा रही है। कार्यक्रम के संयोजक कुमार नारायण ने बताया कि 4 सितंबर को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूर्ण विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में कराया जाएगा। और जन्म लेते ही दूध दही घी शहद गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा।

इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण सुनहरे रेशमी वस्त्र धारण करेंगे और पालने में झूलेंगे कन्हाई और बधैया गाई जाएगी। इसके अलावा श्री राधा कृष्ण मंदिर को पूरी तरह से सतंरगी विघुत साज सज्जा से आकर्षक सजावट की जाएगी। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की लीला आधारित झांकी के साथ इस
12 ज्योतिर्लिंग की भी आकर्षक झांकी सजाई जा रही है। जो 4 सितंबर श्री कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर 10 सितंबर श्री कृष्ण छठ उत्सव तक सज़ा रहेगा। और प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की मंगल आरती होगी और उन्हें माखन मिश्री लड्डू पंचामृत अन्य पकवानों का भोग लगाया जाएगा।









