सुरों की महफिल में दिखी प्रतिभाओं की चमक, ‘अग्रसेन म्यूजिकल स्टार–2026’ के फाइनलिस्ट घोषित।

सुरों की महफिल में दिखी प्रतिभाओं की चमक, ‘अग्रसेन म्यूजिकल स्टार–2026’ के फाइनलिस्ट घोषित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत ऑडिशन एवं सेमीफाइनल में प्रतिभागियों ने बिखेरा गायकी का जादू

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सुरों की महफिल में दिखी प्रतिभाओं की चमक, ‘अग्रसेन म्यूजिकल स्टार–2026’ के फाइनलिस्ट घोषित। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के तत्वावधान में अग्रवाल युवा मंडल द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह–2026 के अंतर्गत ‘अग्रसेन म्यूजिकल स्टार–2026’ की खोज के लिए ऑडिशन एवं सेमीफाइनल का आयोजन 18 अक्टूबर 2026 को होटल नवीन कॉन्टिनेंटल, जीरो रोड, प्रयागराज में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज, सुरों की समझ और शानदार गायन प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन अग्रवाल युवा महिला मंडल की महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सौरभ पुरी एवं स्मृति शंगलू ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की गायन क्षमता, सुर, लय और प्रस्तुति के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।

तीनों वर्गों से फाइनल के लिए प्रतिभागियों का चयन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद तीन श्रेणियों में प्रतिभागियों ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

अंडर-7 वर्ग: श्रेष्ठ अग्रवाल, स्वरा अग्रवाल एवं पविका अग्रवाल।

ग्रुप ए (18 वर्ष से कम): परी अग्रवाल, आद्विका अग्रवाल, अक्षत रुइया, देविशी अग्रवाल, मिशिका अग्रवाल एवं शिविका अग्रवाल।

ग्रुप बी (18 वर्ष से अधिक): पवन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, दिव्यांशी अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, मनीष गर्ग, प्रिया अग्रवाल, वैभव गोयल, आंचल रुइया, प्रदीप अग्रवाल एवं श्वेता जैन अग्रवाल।

अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आगामी फाइनल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और संगीत के प्रति रुचि को बढ़ावा देती हैं।

अग्रसेन जयंती समारोह के संयोजक सीए विनय गोयल के मार्गदर्शन एवं देखरेख में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अग्रवाल युवा मंडल द्वारा सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच देना समाज की महत्वपूर्ण पहल — मनीष गर्ग

श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा कि “अग्रसेन जयंती समारोह केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज की प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी को अपनी कला एवं संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ‘अग्रसेन म्यूजिकल स्टार–2026’ जैसी प्रतियोगिताएँ बच्चों, युवाओं और वयस्कों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। हमारा प्रयास है कि समाज की प्रत्येक प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिले और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आपसी सहभागिता, एकता एवं सद्भाव और मजबूत हों।”

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की गायन प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना, नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सहभागिता और एकता को सुदृढ़ करना रहा।

अग्रवाल युवा मंडल ने सभी फाइनलिस्ट को आगामी फाइनल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी गायन प्रतिभा से प्रतियोगिता को यादगार बनाएँगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai