स्व. श्रीमती सुभाष राठी का व्यक्तित्व और समाजसेवा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रद्धांजलि सभा में न्यायमूर्तियों, पूर्व विधायक, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। स्व. श्रीमती सुभाष राठी का व्यक्तित्व और समाजसेवा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। दिनांक 13 सितम्बर को राजर्षि टंडन सेवा केंद्र, बैंक रोड, प्रयागराज में लोक सेवक मंडल, अखिल भारतीय महिला परिषद शाखा एवं अनाम स्नेह परिवार के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय श्रीमती सुभाष राठी की श्रद्धांजलि सभा अत्यंत गरिमामय एवं भावुक वातावरण में आयोजित की गई उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लोक सेवक मंडल रविशंकर मिश्र ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में न्यायमूर्ति श्रीमती मंजू रानी चौहान, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, महापौर गणेश  केशरवानी, प्रोफेसर अवनीश चंद्र मिश्रा, यमुनोत्री गुप्ता, डॉ. बीना सिंह, डॉ. दुर्गेश शुक्ला, मातृ स्नेह संस्था के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, राहुल राठी, राशि राठी सहित सभी उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती सुभाष राठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके व्यक्तित्व में सरलता, सहजता, विनम्रता, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का अद्भुत समन्वय था।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती सुभाष राठी ने अपने दायित्वों का निर्वहन सदैव पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया। माननीय उच्च न्यायालय में सरकार का पक्ष पूरी जिम्मेदारी, प्रभावशीलता एवं तार्किक क्षमता के साथ रखने की उनकी विशिष्ट कला उनकी विधिक दक्षता एवं प्रतिभा का परिचायक थी।

सभा में उनके सामाजिक सरोकारों को भी विशेष रूप से याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वंचित, असहाय एवं दिव्यांगजनों के प्रति उनके भीतर अद्भुत संवेदनशीलता और सेवा भावना थी। समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति उनका सहयोग, आत्मीयता और समर्पण उनके व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान रहा।

सभा के आयोजक श्रीनारायण यादव ने स्वर्गीय श्रीमती सुभाष राठी के सामाजिक योगदान एवं सेवाभाव को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मप्रकाश तिवारी सचिव लोक सेवक मंडल ने किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्यजनों का स्वागत करते हुए स्वर्गीय श्रीमती राठी के जीवन एवं सामाजिक योगदान से जुड़े संस्मरणों को साझा किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती सुभाष राठी का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, मानवीय संवेदना और समाजसेवा का ऐसा उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को लंबे समय तक प्रेरित करता रहेगा। उनका निधन परिवार के साथ-साथ न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

भाजपा नेता योगेश शुक्ला, कांता चोपड़ा, सामाजिक एकता परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ला, राजेश सिंह, अधिवक्ता अभिषेक सिंह, मंजू पाठक, आशीष द्विवेदी, अरविन्द चोपडा लोक सेवक मंडल, एनजीआईटी के निदेशक जावेद सिद्दकी, प्रीती रानी दूबे, प्रेमलता शुक्ला, डॉ गीता कौरा, अनुराधा, मधू, शालनी शर्मा, आभा मिश्रा, किन्नर तराना बुआ, लवलेश सिंह, सगीर अहमद, शानू, कुशल नाथ, सहित न्यायिक, विधिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai