सिराथू स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया वृहद वृक्षारोपण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। विधानसभा सिराथू के नगर पंचायत सिराथू में नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने एक पेड़ मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया व वृक्षारोपण कर संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार चला आ रहा है इसमें लोगों को वृक्षारोपण के लिए निरन्तर प्रेरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात रेडियो प्रोग्राम में इस अभियान की शुरुआत करने की बात कही थी जिसमें उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए लोगो से वृक्षारोपण करने का आग्रह किया था साथ ही इस अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया है और उन्हें अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया है।

यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है,बल्कि मातृशक्ति का सम्मान करने और उनके योगदान को पहचानने का अवसर भी प्रदान करता है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया व एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण करने के लिए कार्यकताओं एवं आमजनमानस को प्रेरित किया।

इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, मण्डल अध्यक्ष विनय पाण्डेय, चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव, दीपक शुक्ला, अजय सिंह, सभासद मिथिलेश केसरवानी, पिंकू त्रिपाठी, सभासद अंकित मिश्रा, अमन त्रिपाठी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai