देश व्यापी हड़‌ताल को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने की बैठक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसान नेता योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में अलवारा में हुई बैठक

 

कौशाम्बी। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद के आदेशानुसार व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन पर देश व्यापी हड़‌ताल को सफल बनाने के लिए युवा तहसील अध्यक्ष मंझनपुर व युवा किसान नेता योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कई बिन्दुओ को लेकर ग्राम अलवारा में बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अगुवाई शिवराम सरोज ब्लाक अध्यक्ष सरसवा ने की। जिसमें यूनियन के तमाम पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

बैठक में कृषि उपज का सम्पूर्ण राष्ट्रीय व्यापारीकरण और एमएसपी की कानूनी गारंटी हो व बिजली बिल 2023 रदद करने और स्मार्ट मीटर लगाना बन्द करने की मांग की गई। किसानो ने पूरे साल काम और पर्याप्त मजदूरी देने की भी मांग की।किसानों और खेत मजदूरो की कर्ज मुक्ति और पेंशन देने और खाद समेत कृषि उपयोगी चीजों की सस्ती दरों पर आपूर्ति करने की मांग की।

इस दौरान पुष्पराज सिंह युवा तहसील अध्यक्ष मंझनपुर कोशाम्बी, नरेन्द्र सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, आनन्दपाडे, कमलसिंह, राधे श्याम सिंह, रामचन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, प्रभाकर सिंह, बिरेन्द्र सिंह, अमर सिंह, बच्चालाल सरोज, घनश्याम सिंह, धीरज सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, फूलसिंह, शिवराज सिंह, केशन सिंह, बीसिंह, सुभाष सोनी, मनराज राजपूत सहित तमाम किसान नेता मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai