मिर्ज़ापुर स्टेशन पर 16 अनाधिकृत वेंडरों को गया पकड़ा
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। मंडल रेल प्रबन्धक, प्रयागराज के नेतृत्व में रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और आरामदायक यात्रा के साथ बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज मंडल अवैध वेंडरों, गंदगी फैलाने वालों, टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों व गाड़ियों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलता रहता है।
दरअसल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हिमांशु शुक्ला के दिशा निर्देशन एवं सहायक वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, दिनेश कुमार के सुपरविजन में मिर्ज़ापुर स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों एवं अनाधिकृत वेंडरों के विरूद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। मिर्जापुर स्टेशन पर औचक निरीक्षण के दौरान कई खानपान स्टॉलों के बाहर पाये गए फ्रिज एवं अन्य सामग्री को तत्काल हटवाया गया एवं जुर्माना लगाने की अनुशंसा की गई। इस औचक निरीक्षण के दौरान बिना टोकन के खाद्ध सामाग्री बेचने वाले 16 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया। इन अवैध वेंडरों को अग्रिम कार्यवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल/मिर्ज़ापुर के सुपुर्द कर दिया गया।
इसी क्रम में प्रयागराज जंक्शन पर भी अवैध वेंडरों, गंदगी फैलाने वालों, टिकट रहित और अनियमित यात्रा के विरुद्ध अभियान चलाया गया । इस अभियान में दो बिना टिकट यात्रियों एवं प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर अंबुक्ड लगेज को पकड़कर 1490/- का जुर्माना लगाया गया।
प्रयागराज मण्डल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में इस तरह के अभियान पूरे मण्डल में निरंतर चलाये जाएंगे। मिर्ज़ापुर स्टेशन पर चलाये गए अभियान में मण्डल मुख्य टिकट निरीक्षक, दिवाकर शुक्ल एवं वाणिज्य निरीक्षक शंभू की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर कार्य किया।










