सभी कांवड़ियों को मिलेगा त्रिवेणी संगम का जल… एसपी राजेश कुमार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी पुलिस द्वारा की गयी, श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम जल की व्यवस्था

 

कौशांबी। कौशाम्बी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। गौरतलब हो कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा में प्रतिभाग किए गए श्राद्धालुओं के आवागमन को सुगम, सौहार्दपूर्ण एवं सुविधाजनक बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद कौशाम्बी के अन्तर्गत आने वाले कांवड़ रूट के सभी थानों/चौकियों पर त्रिवेणी संगम का जल पर्याप्त मात्रा में मगवाकर रखवाया गया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्राद्धालु की कांवड़ खण्डित होने पर उसे तत्काल नजदीकी थाना/चौकी के माध्यम से त्रिवेणी संगम का जल उपलब्ध कराया जायेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai