चंदौली SP ने रात 12 बजे चकिया तिराहे का किया निरीक्षण, यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय चकिया  पर  में सावन माह को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने रात 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के चकिया तिराहे का निरीक्षण किया।

एसपी ने कांवरियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैरिकेडिंग लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया। मार्केट क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। केवल छोटे वाहनों को ही मार्केट में जाने की अनुमति होगी।

पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान भी चलाया। वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी की मनाही की गई है।

इस दौरान सीओ कृष्ण मुरारी, मुगलसराय थाना प्रभारी गगन राज सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा और रेलवे चौकी प्रभारी अजय यादव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने स्पष्ट किया कि कांवरियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai