डीडीयू मंडल में टिकट चेकिंग अभियान में1500 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, 9 लाख रुपए का वसूला गया जुर्माना।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। डीडीयू मंडल ने शनिवार को एक बड़ा टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ और जपला स्टेशनों पर विशेष जांच की गई।

मंडल के सभी स्क्वाड, स्टैटिक और स्लीपर के टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक और पर्यवेक्षक इस अभियान में शामिल रहे। बक्सर-डीडीयू, वाराणसी-डीडीयू, सासाराम-डीडीयू, आरा-सासाराम, गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन, किउल-गया, गोमो-गया और पटना-गया खंड की सभी ट्रेनों की जांच की गई।

जांच में प्रीमियम, मेल/एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को कवर किया गया। अभियान में करीब 1495 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ पकड़े गए। इन यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया, जिसकी कुल राशि लगभग 9 लाख रुपये है।

रेलवे ने सभी स्टेशनों पर किलाबंदी जांच कर यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें और अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai