सावन के पहले सोमवार पर नागेश्वर नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

180 साल पुराने मंदिर में 600 से अधिक भक्तों ने की पूजा-अर्चना

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय  बिलारीडीह स्थित बाबा नागेश्वर नाथ शिव मंदिर में सावन का पहला सोमवार भक्तिमय माहौल में मनाया गया। मंदिर में विशेष श्रृंगार के साथ शिव जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 600 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

मंदिर के पुजारी के अनुसार यह मंदिर 180 वर्ष पुराना है। यहां श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं। मंदिर के इतिहास में एक रोचक कहानी जुड़ी है। करीब डेढ़ सौ साल पहले यहां जमुना बाई नामक एक महिला रहती थीं। एक दिन जब गांव की महिलाएं घास काट रही थीं, तब एक महिला की खुरपी से शिवलिंग को ठेस लगी और वहां से खून निकलने लगा।

मंदिर निर्माण के समय एक विचित्र घटना होती थी। दिन में बना मंदिर रात में बिखर जाता था। जमुना बाई ने त्रिशूल उठाकर महादेव से मंदिर निर्माण में बाधा डालने का कारण पूछा। पूजा-अर्चना के बाद महादेव मान गए और मंदिर का निर्माण पूरा हुआ।

वर्तमान में यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां विवाह  भी संपन्न होते हैं। दूर-दूर से लोग शादी करने और मन्नत मानने आते हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर में चढ़ावा चढ़ाते हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai