प्रयागराज में चार दिनों में हुआ 5 लाख अनन्त पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक मास के अंदर करोङो पार्थिव शिवलिंगों का होगा निर्माण

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग द्वारा एक महीने तक चलने वाला अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य का आज सोमवार समय 5 बजे चौथा दिन भी जारी रहा है अब तक पूरे 5 लाख अनन्त शिवलिगों का निर्माण किया जा चुका है पूरे सावन मास तक चलने वाला इस कार्यक्रम में करोङो शिवलिंगों का निर्माण किया जाएगा।

यह आयोजन 11 जुलाई से शुरू हो कर 10 अगस्त तक चलेगा पूरे सावन चलने वाले अन्नंत पार्थिव शिवलिंग निर्माण के दौरान अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ भक्तिमय भजन संध्या एवं महाशिव पुराण कथा भी आयोजित जाएगी। संगम किनारे इसकी शुरुआत हो चुकी है। दरअसल इस पार्थिव शिवलिंग के निर्माण के माध्यम से लोगों को शिवभक्ति से जोड़ने का एक माध्यम है।इस पार्थिव शिवलिंग निर्माण के माध्यम से भगवान शिव से विश्व जनकल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष/सयोजक श्याम सूरत पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन हर साल सावन मास में शुरू होता है और एक महीने तक पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए भक्तों को आव्हान किया जाता है जिससे मानव कल्याण के साथ-साथ देश के लिए जनकल्याणकरी हो।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai