मानिकपुर विधायक अविनाश द्विवेदी ने किया महादेव स्वीट हाउस का उद्घाटन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। मानिकपुर (चित्रकूट) के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने सोमवार को टेवा क्षेत्र के महेवा रोड पर नवनिर्मित महादेव स्वीट हाउस का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले जैसे ही उनके आगमन की जानकारी समर्थकों को मिली, जजौली गेट पर भारी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए और विधायक का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

आयोजक यश कुमार व सतीश केसरवानी द्वारा उन्हें मिठाई की दुकान पर आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने विधिवत पूजन कर फीता काटा और शुभकामनाएं दीं।

स्वागत में मोहित तिवारी, रोहित तिवारी, पवन पांडे, पवन तिवारी, महेंद्र मिश्रा, गुड्डूभीम पाल, सीताराम, आलोक तिवारी, विनय तिवारी, गोपाल पाल, दीपक पटेल, विनय पांडे, गोलू रविदास समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai