डीडीयू जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर मिलेगा सात्विक भोजन, 36 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सावन में कांवड़ियों के लिए रेलवे का खास इंतजाम

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पूर्व-मध्य रेल हाजीपुर जोन ने सावन माह में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 36 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर कांवड़ियों को बिना लहसुन-प्याज का सात्विक भोजन मिलेगा। जसीडीह स्टेशन पर 6 से अधिक ट्रेनों का ठहराव समय बढ़ाया गया है। सुल्तानगंज स्टेशन पर 4 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है।

डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि डेहरी ऑन सोन, सासाराम और गया स्टेशनों पर भी कांवड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं दी गई हैं। सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए एटीवीएम और मोबाइल एप्स से टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

शिव भक्त काशी के बाबा विश्वनाथ और देवघर के बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया है। रेल सुरक्षा बल के दस्ते ट्रेनों की कड़ी निगरानी करेंगे। आपातकालीन चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai