मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी, खाते से 1.35 लाख रुपए निकाले।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) स्टेशन पर एक यात्री के साथ चोरी की घटना सामने आई है। गाजीपुर के राधोपुर निवासी अरविंद सिंह ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अरविंद सिंह ने बताया कि जब वह ट्रेन से उतरकर स्टेशन से बाहर निकल रहे थे, तब उनका ओपो कंपनी का मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल में दो सिम कार्ड थे, जिनके नंबर 75873035 और 79479208561 हैं। मोबाइल के साथ एटीएम कार्ड भी था।

कुछ देर बाद पीड़ित को मैसेज आया कि उनके खाते से 1.35 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि जीआरपी ने उन पर दबाव डालकर चोरी की घटना को गुमशुदगी के रूप में दर्ज किया है। अरविंद सिंह ने जीआरपी को लिखित शिकायत सौंपी है।

जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस अपनी कमी छिपाने के लिए चोरी की घटनाओं को गुमशुदगी के रूप में दर्ज करवाती है। वहीं अरविंद सिंह रायपुर छत्तीसगढ़ मैं राज भवन में PSO पद पर तैनात है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai