धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। सुरक्षा नियंत्रण का डीडीयू से प्राप्त उपरोक्त रेल मदद के आलोक में गाड़ी संख्या 12988 के प्लेटफार्म नंबर 1 पर समय 4:27 बजे आगमन के उपरांत कोच संख्या s3 बर्थ नंबर 43 को आरक्षी बल्लू प्रसाद दिनकर के द्वारा अटेंड किया गया। 43 नंबर बर्थ पर कोई यात्री नहीं था। दिए गए रेल मदद पर मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो यात्री इरफान अली जिनकी यात्रा अजमेर से प्रयागराज तक का है से पूछताछ करने पर बताया गया कि मेरे सीट 43 पर चार्ज में लगाया हुआ MI कंपनी का मोबाइल एवं चार्जर छूट गया है।
सीट पर जाकर चेक किया गया तो चार्ज मोबाइल लगा हुआ पाया गया। अगल-बगल यात्री से पूछताछ किया गया कि यह किसका मोबाइल है तो सभी ने इनकार किया। तब शिकायतकर्ता के दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना दिया गया कि आपका मोबाइल पंडित दीनदयाल उपाध्याय में आरपीएफ के द्वारा उतारकर आरपीएफ पोस्ट पर रखा गया है। अपना पहचान पत्र लाकर अपने सामान को ले जाएं, तब तक मोबाइल ऑन ड्यूटी स्टाफ को सुपुर्द किया गया।
सूचना पाकर शिकायतकर्ता गुलाम मुस्तफा पुत्र गुलशेर अली निवासी ग्राम सिरसा थाना मेजा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश रेसुब पोस्ट डीडीयू पर उपस्थित हुए तथा अपने मोबाइल और चार्जर की पहचान किए। बाद उचित सत्यापन उपरांत सही पाकर उनको उनका मोबाइल और चार्जर सही सलामत सुपुर्द किया गया।मोबाइल एवं चार्जर की अनुमानित कीमत 15 हजार है। मोबाइल एवं चार्जर पाकर शिकायतकर्त द्वारा आरपीएफ का आभार प्रकट किया गया।










