यात्री जन कल्याण समिति द्वारा पेय जल का किया गया वितरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज, यूपी। रेल प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम के दृष्टिगत रेल यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आज आशुतोष सिंह, उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर के निर्देशन एवम् संतोष त्रिपाठी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर के नेतृत्व में यात्री जन कल्याण समिति के तत्वाधान में जितेन्द्र पांडे, सचिव यात्री जन कल्याण समिति कानपुर के सौजन्य से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तथा स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों के यात्रियों को जल वितरण किया गया।


इस कार्यक्रम के दौरान ही यात्री जन कल्याण समिति द्वारा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के उच्च मानक प्राप्त करने में सहायक स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवम उनको अल्पाहार कराकर उनका सम्मान किया गया। उनके इस कार्य की यात्रियों द्वारा सराहना की गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai