जिलाधिकारी ने छोटा बघाड़ा, अशोक नगर क्षेत्र में बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाढ़ राहत शिविरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने गुरुवार को जनपद में माँ गंगा एवं माँ यमुना नदियों में बढ़ते जलस्तर एवं भारी वर्षा के दृष्टिगत बख्शी बाँध, छोटा बघाड़ा, अशोक नगर क्षेत्र एवं वहाँ पर बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया और बाढ़ राहत हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया l

जिलाधिकारी ने अशोक नगर के न्याय मार्ग पर स्थित ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं बघाड़ा में एनी बेंसेंट स्कूल में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर का भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया है। बाढ़ राहत शिविरों में पीने के पानी, भोजन, विद्युत, शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने तथा बाढ़ राहत शिविरों में हेल्पडेस्क की व्यवस्था जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेl

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai