NDRF टीम ने किया बाढ़ प्रभावित का क्षेत्र का निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।11 एन डी आर एफ, वाराणसी की  टीम मनोज कुमार शर्मा, उप-महानिरीक्षक के दिशा -निर्देशन में  आपदा प्रबंधन, एवं बाढ़ बचाव राहत कार्य हेतु प्रयागराज में एक टीम 11 P की तैनाती की गई है।

पिछले तीन -चार दिनों से लगातार गंगा एवं जमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रयागराज  गंगा एवं जमुना नदी के तटीय इलाकों में जल जमाव होने के कारण इन क्षेत्रों  में बाढ़ की संभावना को देखते हुए, बाढ़ बचाव एवं राहत के क्रम में आज  दिनांक 19 जुलाई 2025 को  राष्ट्रीय आपदा मोचन बल  की टीम 11P के  निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम के  द्वारा  बक्शी बांध से लेकर नाग वासुकी,छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, दशासुमेरघाट तक इन क्षेत्रों में टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं इस दौरान  लोगों को जागरूक किया गया कि बाढ़ का पानी आने से राहत शिविर में चले जाना।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम के द्वारा किए गए इस कार्य को स्थानीय लोगों एवं जिला प्रशासन के द्वारा सराहना किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai