सुल्तानिया रोड पर बेसुध हालत में मिली युवती को नारियल खेड़ा निवासी महिला द्वारा परिजनों को सौंपा गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश। भोपाल के कोहेफिजा में रहने वाली शिरीन जो मानसिक रूप से कमजोर है। शनिवार को सुल्तानिया रोड पर बेसुध हालत में घूम रही थी। तभी वहां से गुजर रही एक दयालु महिला नारियल खेड़ा निवासी मालती नेगी को बेसुध हालत में दिखाई दी। उस बेसुध युवती का नाम शिरीन था जिसको कुछ असामाजिक तत्व बुरी नियत से अगवा करने का प्रयास कर रहे थे।

तत्काल मालती नेगी ने शिरीन की सहायता करने के उद्देश्य से उसे अपने साथ लेकर उसका घर का पता लगाने का प्रयास किया। मंदबुद्धि होने के कारण काफी पूछने पर भी शिरीन अपना पता नहीं बता पा रही थी।तभी अन्य युवकों ऑटो चालक रईस एवं शाहजहानाबाद निवासी फरहान एवं शाहजहानाबाद पुलिस के सहयोग से वह असहाय युवती अपने परिजन से मिल सकी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai