धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। गाड़ी संख्या 12331 अप हिमगिरि एक्सप्रेस डीडीयू जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर समय 13:50 बजे आई। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ डीडीयू के नेतृत्व में कावड़ियों को सुरक्षित पास करवाने के दौरान उक्त गाड़ी के प्लेटफॉर्म पर इन करने के दौरान एक कावड़िया बंधु के पैर में चोट लग गई।
पूछने पर उसने नाम पता जगदंबा प्रसाद, S/० किशोरी प्रसाद, R/० श्यामपुर नोदना, थाना कोतवाली देहात, बहराइच, उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 9628607665 बताया। साथ ही बताया कि वह उक्त गाड़ी से जसीडीह से वाराणसी तक यात्रारत था, यात्रा के दौरान वह जनरल कोच के पायदान पर यात्रा कर रहा था तभी प्लेटफॉर्म आने के दौरान उसका पैर का पंजा प्लेटफॉर्म पर रगड़ा गया तथा चोट लग गई। बाद तत्काल मेडिकल टीम को सूचना दिया गया तथा व्हीलचेयर की सहायता से एम्बुलेंस तक ले जाया गया तथा लोको हॉस्पिटल डीडीयू में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया।










