मुगलसराय में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

8 बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली।  मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव में सोमवार रात जिम संचालक अरविंद यादव उर्फ बिंदु (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात साढ़े 11 बजे अरविंद अपने जिम में काम कर रहे थे। चार मोटरसाइकिल पर सवार आठ बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने अरविंद को नीचे बुलाया और हाथापाई के बाद उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

अरविंद को सिर, गर्दन और पीठ पर गोलियां लगीं। बदमाशों ने उनकी थार गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। गाड़ी के पिछले शीशे पर दो गोलियां मारीं और पत्थर से नुकसान पहुंचाया। वारदात से पहले बदमाश अरविंद को खोजते हुए उनके घर भी गए थे।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन अरविंद को ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे समेत अलीनगर और मुगलसराय पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर के तीन खोखे और प्रतिबंधित बोर के चार-पांच खोखे व कारतूस बरामद किए हैं।

अरविंद जिम के अलावा प्लाटिंग का काम करते थे। पीडीडीयू नगर के परमार कटरा में उनकी कपड़े की दुकान भी थी। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। पहले अरविंद और आरोपी साथ मिलकर जमीन का कार्य करते थे। एक घटना के बाद सभी जेल गए थे। बदमाशों के जेल से छूटने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। घटना में शामिल दो युवक स्टेशन से शराब तस्करी का भी काम करते हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai