बच्चों ने पढ़ी अंग्रेजी और हिंदी की किताब,निरीक्षण में मिला आल इज वेल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। गुरुवार को मंझनपुर विकासखण्ड के खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा प्राथमिक विद्यालय हजरतगंज का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से प्राथमिक विद्यालय हज़रतगंज मे सुलेख लिखवाया और हिंदी अंग्रेजी की किताब पढ़वाया।

कक्षा 4 और 5 के बच्चों को सुलेख लिखवाया गया, बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी की किताब पढ़वाई गई। बच्चों द्वारा हिंदी की और अंग्रेजी की कविता सुनाई गई। बच्चों का परफॉरमेंस ठीक रहा।खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त स्टॉफ की सराहना की और शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु निर्देशित किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai