सनातन धर्म की रक्षा, विश्व जनकल्याण एवं सर्व मनोकामना पूर्ति हेतु अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ 14वें दिन भी अनवरत जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सनातन धर्म की रक्षा विश्व जनकल्याण सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ति हेतु जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ भक्तिमय भजन संध्या एवं महाशिवपुराण कथा का कार्यक्रम नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वावधान में त्रिवेणी बाँध स्थित रामजानकी मन्दिर के बगल नागा बाबा की गुफा के सामने पूरे विधि विधान के साथ 14वें दिन भी अनवरत जारी। आज के मुख्य जजमान के रूप में श्री शैलेन्द्र अवस्थी वरिष्ठ अधिवक्ता, सुभाष द्विवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता सपत्नीक, अर्चना सिंह, शिवेंद्र नारायण पाण्डेय सपत्नीक उपस्थित हो कर पार्थिव शिवलिंग एवं अन्य देवों का अभिषेक करते हुए पूजन आरती किया।

यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा की शिवजी की पूजा से सुख-शांति व समृद्धि मिलती है। मान्यता है कि भगवान शिव की साधना से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। माना जाता है कि जिन महिलाओं को संतान की प्राप्ति नहीं होती, वह अगर नियमित रूप से शिव पूजा करती हैं तो उनकी सूनी गोद भर जाती है। संतान की प्राप्ति के लिए भक्त सावन के महीने में दूध में चंदन मिलाकर शिव की साधना करते हैं।

पूरे सावन तक अनवरत चलने वाले कार्यक्रम के 14वें दिवस में मुख्य रूप से आचार्य पवन देव जी महाराज, डॉ सत्या पाण्डेय, अपर्णा द्विवेदी, दशरथ तिवारी, रागविराग त्रिपाठी, जय प्रकाश पाण्डेय, आशीष तिवारी किवा, अवधेश तिवारी, दुर्गेश दुबे, रामजी पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी दुकान  जी, अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा, अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय, संजय मिश्रा, आशा पाण्डेय, मधुबाला पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai