कांग्रेसियो ने कारगिल विजय दिवस मनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में आज दिनांक 26/07/2025 को शहीद सुभाष चन्द्र बोस चौराहा सिविल लाइन प्रयागराज स्थित प्रतिमा के पास कारगिल विजय दिवस मनाया गया तथा कारगिल में शहीद वीर जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी गईl

श्रद्धांजलि सभा के बाद बोलते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रयागराज कांग्रेस प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत् हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रुप से प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन, लल्लन पटेल, दिवाकर भारतीय, विनय पांडेय, मोहम्मद इरफान, रमेश यादव, प्रवीण सिंह भोले, मोहम्मद असलम, मोहम्मद फरहान, रमेश जायसवाल, चंद्र विशाल, विक्रम पटेल, इरशाद उल्ला, अब्दुल कलाम आज़ाद, सौरभ चौधरी, शुभम शुक्ला, सोमेश्वर पांडेय सोमू, रामलखन यादव,  बृजेश सिंह, राजू रंजन, अरविन्द तोमर, दिलीप पटेल, राजेंद्र अग्रवाल, कुलदीप गिहार, राजेंद्र मिश्रा समीर, मुन्ना पाल प्रधान अदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai