अलीनगर गोधना नई बस्ती में नहर की पटरी टूटने से रिहाईसी इलाकों में पानी झूसा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। अलीनगर गोधना नई बस्ती में शुक्रवार को नहर की पटरी टूट गई इससे तेज बहाव के साथ रिहाईसी इलाकों में पानी घुस गया। कई गरीब परिवार के मकान और खेत पूरी तरह डूब गए। घटना के बाद से इलाके में अपरा तफरी मच गई है। लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए हैं। खेतों में खड़ी फसले और घरेलू समान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में स्थानिक लोग जमा हो गए थे।

लोगों का आरोप है कि नहर टूटे 5 घंटे बीत चुके हैं लेकिन मौके पर ना तो सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे नहीं प्रशासन का कोई वरिष्ठ अफसर इससे लोगों में भारी नाराजगी है। पीड़ित ने मुआवजे और तत्कालीन राहत कार्य की मांग की है। बार-बार की शिकायत के बाद ही नहीं हुई कार्रवाई स्थानी लोगों का कहना है कि नहर हर साल रिश्ते हैं और कई बार इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर समय रहते मरम्मत कर दी जाती तो इतनी बड़ी तबाही नहीं होती अब जब सारा सामान फसल डूब चुकी है तब भी जिम्मेदार अधिकारी नदारत है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे नहर में कटान हो गया जिससे पूरा इलाका जगमग्न हो गया गांव की गलियों से लेकर खेतों तक हर जगह पानी भर गया है, और लोग भारी परेशानी में है करीब 100 एकड़ जमीन पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ चुकी है उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को फोन का सूचना दी गई थी लेकिन पांच घंटे के बाद ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों की मुआवजा दिया जाए और जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए ग्रामीण जब सुबह खेत देखने गए तो नहर में छोटा सा कटान दिखा जिसकी सूचना तुरंत सिंचाई विभाग को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लापरवाही के कारण नहर पूरी तरह से टूट गई और पानी आसपास से कई घरों में घुस गया करीब 100 बीघा खेती में खड़ी फसल जगमग हो चुकी है जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है नई बस्ती गोदना निवासी राजेंद्र यादव के कच्चे मकान में नहर के पानी घुस जाने से मकान पूरी तरह ढा गया है उनके अनुसार घर का सारा सामान और दीवारें पानी में समा गई है जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है घर का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह पानी में डूब चुका है।

 

 

वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उनके मकान पानी घुस गया जिससे उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है घर का सारा सामान घर खरांब हो चुका है और रोज मारा की ज़रूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है प्रशासन से तत्काल राहत की मांग की गई है कई मकानों में भर गया है पानी।  वीरेंद्र यादव, लालता यादव, बीके यादव, रमेश यादव, बिहारी यादव सहित कई स्थानों के घर में पानी भर चुका है। लोगों के अनुसार राजस्थानी मूल के कई परिवारों को भी भारी नुकसान हुआ है। पानी में भरी घरों और खेतों को देखकर लोग दहशत में है और मदद की उम्मीद इंतजार कर रहे हैं।

करीब 5 घंटे के बाद पहुंचे मौके पर जिला अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघ अलीपुर थाना प्रभारी वीर मिश्रा और मुगलसरा थाना प्रभारी गगन राज सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने हालात का ज्यादा लिया और रहाटकर शुरू करने की बात कही लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से यह हालात बने हैं।

 

 

डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन की राहत एवं बचाव टीम के साथ नव की टीम में मौके पर मौजूद है नहर की कटान को जोड़ने काम कराया जा रहा है जिन घर में पानी घुसा है वहां से पानी निकालने का भी काम हो रहा है एशियाई टीम मौके पर तैनात है डीएम ने कहा कि प्रभात किसने की सूची तैयार कर जा रही है फसल नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे का मुआवजा दिलाया जाएगा l

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai