ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। यूपी के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व सांसद के पुत्र और पूर्व विधायक आमने-सामने हो गये। दोनों पक्षों में हुई जम कर मारपीट, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सुचना है। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि बैरिया थाना अंतर्गत एक अंत्येष्टि स्थल पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त के बेटे विपलेन्द्र प्रताप सिंह थे। इन दोनों पक्षों के बीच आपस में कहा सुनी और मारपीट हुई। इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा संबंधित थानों में तहरीर दी गई है, जिस पर अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।










