त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जनपद में पहली बार आयोजित हुए “प्रयाग संसद” कार्यक्रम ने युवाओं के राजनीतिक, सामाजिक एवं नीति-निर्माण से जुड़ाव को एक सशक्त मंच प्रदान किया। यह ऐतिहासिक आयोजन 25 जुलाई 2025 को इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में Team Yuva के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें देशभर से 200 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने विचारों से लोकतंत्र को नई दिशा देने का प्रयास किया। इस आयोजन की नींव रखने वाले प्रमुख युवा चेहरे रहे अभय शुक्ला, अभिषेक झा (दिल्ली से Team Yuva Events के संस्थापक), नर नारायण एवं आदित्य प्रताप सिंह जिन्होंने इस कार्यक्रम को मात्र आयोजन नहीं, बल्कि युवा चेतना का अभियान बनाने का संकल्प लिया। इनके नेतृत्व एवं दूरदृष्टि ने प्रयागराज जैसे ऐतिहासिक शहर में युवाओं को राजनीति और समाज सेवा से जोड़ने का अभिनव प्रयोग किया।
अभय शुक्ला और अभिषेक झा, दोनों दिल्ली से सक्रिय रूप से Team Yuva Events का नेतृत्व कर रहे हैं और अब तक देशभर में दर्जनों सफल राष्ट्रीय युवा आयोजनों का संचालन कर चुके हैं। इनकी सोच यह रही है कि युवाओं को केवल भाषण नहीं, भागीदारी मिले—नीति निर्माण में, मंचों पर, और देश की दिशा तय करने में। इस आयोजन की परिकल्पना अभिषेक झा और अभय शुक्ला ने की, जिन्होंने इस विचार को सिर्फ सपना नहीं रहने दिया, बल्कि उसे एक राष्ट्रीय मंच पर परिणत किया। दोनों संस्थापक युवाओं को “उपभोक्ता नहीं, विचारकर्ता” मानते हैं — और “जयघोष” उसी परिवर्तन की पहली उद्घोषणा है।

YUVA EVENTS के संस्थापक अभिषेक झा और अभय शुक्ला का सपना था कि युवाओं की बात सिर्फ सोशल मीडिया तक न सिमटे, बल्कि देश की राजनीति और नीति निर्माण में गूंजे। उन्होंने यह नहीं चाहा कि युवा केवल तालियाँ बजाएं — उन्होंने युवा को माइक थमाया। इन दोनों युवाओं ने मात्र 21 वर्ष की आयु में एक ऐसा आयोजन खड़ा कर दिया, जो कई राष्ट्रीय संगठनों के लिए प्रेरणा बन गया है। इस संकल्प, समर्पण और साहस के लिए सारा श्रेय अभिषेक झा और अभय शुक्ला को जाता है, जिन्होंने इसे सिर्फ एक इवेंट नहीं, “भारत युवा संकल्प” का बीज बो दिया। वहीं नर नारायण जी और आदित्य, प्रयागराज में युवाओं के साथ समर्पित भाव से कार्य करते हुए प्रयाग संसद जैसे विचारों को धरातल पर लाने वाले सच्चे कर्मयोगी हैं। इन तीनों ने मिलकर यह सिद्ध किया कि जब संकल्प, संगठन और संवाद एक साथ आते हैं, तो विचारों की संसद गूंज उठती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मेहता जी, ISDC के प्राचार्य आनंद शंकर सिंह जी, कृतिका अग्रवाल जी, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा पांडेय एवं APS स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि एवम् कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर Legal Chariot के तरफ से ऋतिक मल्होत्रा एवं आयुष विश्वकर्मा उपस्थित रहे। सभी विशिष्टजनों ने युवाओं के विचारों की सराहना की और इस पहल को समय की आवश्यकता बताया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग, अंजलि, अंकित, वंश, उत्कर्ष सहित पूरी टीम का अतुलनीय योगदान रहा। “प्रयाग संसद” युवाओं की आवाज़ को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध हुआ है। Team Yuva भविष्य में भी ऐसे आयोजनों द्वारा युवाओं को नीति, नेतृत्व और नवाचार से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है।










