धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। अलीनगर थानाक्षेत्र के इस्लामपुर(तारनपुर) स्थित मदरसे के प्रांगण में आजादी से पूर्व का बनाया गया अखंड भारत का नक्शा देखरेख के अभाव में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मदरसे के मौलाना गुलाम रसूल की माने तो नक्शे के समीप कुए से सफाई के दौरान 1930 लिखी कुछ ईंटे मिली थी जिससे अंदाजा लगाया जाता है कि आजादी से पूरब इस नक्शे का निर्माण हुआ होगा।
कांक्रीट सीमेंट से बने इस नक्शे को भूगोल के अध्यापक ने बच्चों को पढ़ाई के जद्देष्य से बनवाया था।अद्भुत कारीगरी के इस नक्शे में पहाड़ो के अलावा नदिया भी है जिनमे एक तरफ से पानी गिराने पर जिन नदियों में जिस तरफ प्रवाह होता है उसी तरफ बहती है। करीब एक दशक पूर्व जिला प्रशासन की तरफ से इन नक्शे को पुनर्जीवित कराया गया था लेकिन अब यह पुनः जीर्ण शीर्ण हालात में पहुच गया है। अगर देख रेख नही हुआ तो आजादी से पूर्व का यह धरोहर अपनी अस्तित्व खो देगा।










