इस्लामपुर मदरसे के प्राथमिक विद्यालय में हुआ जल जमाव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कमेटी ने जिला अधिकारी को पत्र लिखा, आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के अलीनगर थाना क्षेत्र में स्थित मदरसा इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय में जल जमाव की समस्या बनी हुई है। इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे पढ़ते हैं।

विद्यालय के ग्राउंड में पानी जमा होने के कारण बच्चों को खेलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पहले इस ग्राउंड में नियमित रूप से खेल टूर्नामेंट आयोजित किए जाते थे। अब जल जमाव की समस्या के कारण ये आयोजन संभव नहीं हो पा रहे हैं।

इस समस्या के समाधान के लिए स्कूल कमेटी ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है। कमेटी को आश्वासन भी मिला था। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जल जमाव विद्यालय के सामान्य संचालन और बच्चों की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। इससे बच्चों को खेलने और अन्य गतिविधियों के लिए उचित स्थान मिल सकेगा। विद्यालय प्रबंधन भी जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे  है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai