ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुलंदशहर आगमन पर राणा हॉस्पिटल के नवीन परिसर का उद्घाटन किया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ संजय राणा इंजीनियर कृष्ण कुमार राणा डॉ सुरेंद्र राणा को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास चौहान सांसद भोला सिंह शहर के सम्मानित डॉक्टर गण व सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
उसके ऊपर मोहन कुटी स्थित भारत माता का मंदिर का उद्घाटन कर उपस्थित डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ एसके गोयल, पीके जैन, संजय गर्ग डॉ अजय गोयल, दुष्यंत उपाध्याय मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर छत्रपाल सिंह व उनकी पत्नी के देहांत हो जाने के उपरांत उनके निवास स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके पश्चात जिला अस्पताल में निरीक्षण कर विभागीय बैठक लेकर प्रेस को संबोधित किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि आज प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबके सम्मान के साथ काम कर रही है आज आपका बुलंदशहर बुलंदियों को छू रहा है यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क और स्वास्थ्य की सेवा उत्तम होती जा रही है हर जरूरतमंद को उत्तम स्वास्थ्य की व्यवस्था उपलब्ध हो रही है। आप सभी की हर समस्या के लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं बुलंदशहर को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए हम हमेशा प्रयत्नशील है।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी बसंत त्यागी ,क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, जिला महामंत्री संतोष, वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा, पूर्व विधायक विमला सोलंकी अनीता लोधी नगर पालिका बुलंदशहर अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ककोड़ चेरमेंन मोहित सिंघल, जिला मंत्री कमल मकवाना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, भवतोष गुर्जर, ठाकुर ललित सिंह, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, अशोक चौधरी, नवीन शर्मा, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, कृष्ण पाल सिंह डम्बर, सिंह, संदीप त्यागी, सर्वेश गुप्ता, सचिन शर्मा, पुष्कर सिंह, धर्मेंद्र काली, गौरव बाल्मीकि समेत पार्टी के जनप्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख, गन्ना समिति अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद गण मौजूद रहे।










