आगरा के फतेहाबाद में प्रियंका गांधी का विशाल रोड शो, हजारों की संख्या में उमड़े लोग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी हेड सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

आगरा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगरा की लोकसभा सीट फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में फतेहाबाद में अपना रोड शो शुरू किया। रोड शो में प्रियंका गांधी एक खुली छत वाले वाहन में सवार हुईं।उनके साथ फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार भी रहे। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने कांग्रेस नेताओं का अभिवादन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस ,सपा कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे।

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी हाथ मिलाकर लोगों का अभिवादन करती हुई नजर आई। इस दौरान प्रियंका गांधी के रोड शो का जगह – जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी को देखने के लिए लोग छतों और खिड़कियों पर भी दिखाई दिए। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai