ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलन्दशहर। भाजपा जिला कार्यालय पर “हर घर ति रंगा” अभियान को लेकर जिला कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मैं मुख्यमंत्री प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी बसंत त्यागी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की एवं संचालन दीपक दुल्हेरा ने किया।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी बसंत त्यागी ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति तथा विकसित भारत के अद्वितीय संकल्पों की सिद्धि का प्रतीक है। इस अभियान को भव्यता के साथ हम सभी कार्यकर्ता मनाएंगे।

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया था हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद भर के सभी मंडल पर भव्य और देवता के साथ इस अभियान को मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान पूरे जनपद में सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि को संयोजक एवं कुलदीप चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह को सहसंयोजक बनाया है। बैठक में अभियान की रूपरेखा, क्रियान्वयन और जन-जागरण को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक चर्चा कर राष्ट्र को समर्पित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि,ऊषा बंसल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, नेमपाल सिंह, शंभू सिंह राघव, ठाकुर ललित सिंह भाजपा जिला मंत्री अरविंद दीक्षित, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, कृष्णपाल सिंह, बिल्लू पंडित डम्बर सिंह, पुष्कर सिंह, नरेंद्र बंसल आदि प्रमुख रूप से रहे।










