सैंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, मम्फोर्डगंज मे बने बाढ़ राहत शिविर में मनाया गया रक्षाबंधन त्योहार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर शनिवार को सदर तहसील में सैंट जोसफ गर्ल्स इंटर कॉलेज , मम्फोर्डगंज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह की उपस्थिति में बाढ़ राहत केंद्र में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।

बाढ़ राहत केंद्र में रह रही बालिकाओं ने लोंगों को रक्षासूत्र बाँधा और रोली अक्षत से तिलक लगाया है l उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह और अपर उपजिलाधिकारी सदर गणेश कनोजिया ने भी शिविर में राखी बंधवाई और उपहार दिएl

इस अवसर पर राहत शिविर में रह रहे सभी बच्चों को मिठाई, चॉकलेट एवं अन्य उपहार वितरित किए गए। सभी परिवारों के द्वारा इस पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai