त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। दिनांक 01.08.2025 से 15.08.25 तक उत्तर मध्य रेलवे में “78वें स्वतन्त्रता दिवस”समारोह के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में अंतर्गत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज उत्तर मध्य रेलवे में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगो में साफ सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस जागरूकता कार्यक्रम में रजनीश बंसल सीएमई/आईटी, श्री शिव कुमार मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक के साथ अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण शामिल हुए।

इस दौरान मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक महोदय नें पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए कपड़े के थैले भी बांटे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियो को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत अपने कार्यस्थल, अपने घर एवं अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ एवं साफ सुथरा करने और स्वच्छता बनाए रखने का भी निवेदन किया गया ताकि स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सके।
उपरोक्त कार्यक्रम मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक के मार्गदर्शन में विभिन्न पर्यवेक्षकों द्वारा सम्पन्न किया गया।










