पी एम जी एस वाई के तहत 30 एम एम मोटी माडीफाइड मिक्स सील सरफेसिंग तकनीक से निर्मित मार्ग के परफार्मेन्स तथा पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव के आंकलन हेतु तकनीकी विशेषज्ञो ने किया निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्दशो के क्रम मे उ प्र ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण अभिकरण( यूपी आर आर डी ए) द्वारा पी एम जी एस वाई की सड़को के रिन्यूवल कार्यों में भी नई तकनीकों का प्रयोग करते हुये कार्बन उत्सर्जन की कमी कर पर्यावरण को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशानुसार इन्सेन्टिव मनी के रूप में आवंटित की गयी धनराशि से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित पोस्ट डी०एल०पी० अवधि के मार्गों पर कार्बन उत्सर्जन में कमी किये जाने के उद्देश्य से 04 नई तकनीकों के साथ से 30 एमएम मोटाई में सर्फेसिंग कोर्स की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इन तकनीकों में, 30एम एम मोटी माडीफाइड मिक्स सील सरफेसिंग तकनीक(30mm Thick MSS+ Technology ) के 38 मार्ग, लम्बाई 201.525 किमी0, 30 एम एम मोटी सीमेन्ट ग्राइटेड बिटुमिनस मैकेडम,(30mm Thick CGBM Technology) के 45 मार्ग, लम्बाई 282.438 किमी०, कोल्ड मिक्स तकनीक के साथ 30एम एम मोटी विटुमिनस कांक्रीट,(30mm BC with Cold Mix Technology) के 52 मार्ग, लम्बाई 305.958 किमी०, वेस्ट प्लास्टिक के साथ 30 एम एम मोटी बिटुमिनस कांक्रीट तकनीक ( 30mm thick BC with Waste Plastic Technology) के 171 मार्ग, लम्बाई 1121.383 किमी0 द्वारा कार्य सम्पादित हो रहा है।

इसी के अन्तर्गत जनपद गोण्डा में एमएसएस तकनीक के साथ टी-05 मनकापुर-नवाबगंज मार्ग से बक्सरा ग्रान्ट वाया अम्बरपुर, लम्बाई 5.000 किमी०, पर सी०आर०आर०आई० नई दिल्ली द्वारा विकसित 30 एमएम मोटाई में एमएसएस + तकनीक के साथ नवीनीकरण कार्य पूर्ण हुआ है। यह तकनीक कोल्ड मिक्स पर आधारित होने के कारण पूर्णतया पर्यावरण के अनुकूल एवं कार्बन उत्सर्जन से मुक्त है। इसके साथ ही इस तकनीक द्वारा निर्मित सतह हॉट मिक्स की सतह के अपेक्षाकृत अधिक टिकाऊ एवं दीर्घकालिक होती है। इस 30mm Thick MSS+ Technology के साथ निर्मित मार्ग के निर्माणोपरान्त परफार्मेन्स तथा पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव के आंकलन हेतु इस तकनीक के विकासकर्ता डॉ० सतीश पाण्डेय, मुख्य वरिष्ठ वैज्ञानिक,सेन्ट्रल रोड रिसर्च इन्स्टीट्यूट (सी०आर०आर०आई०) नई दिल्ली एवं यूपी आर आर डी ए मे कार्यरत बृजेश कुमार दुबे, एवं श्री डी०डी० पाठक, राज्य तकनीकी अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता, पीआईयू, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, गोण्डा तथा टैक्नोलॉजी प्रोवाईडर रवि शंकर जायसवाल, मेसर्स जे०एम०वी०डी० की उपस्थिति में डॉ० एन० कलईसेल्वी, महानिदेशक, डी एस०आई०आर० एवं सचिव, डिपार्टमेंट आफ साइन्टिफिक ऐण्ड इण्स्ट्रियल रिसर्च नई दिल्ली द्वारा मार्ग का निरीक्षण शनिवार को किया गया।

निरीक्षण में मार्ग पर किये गये कार्य की गुणवत्ता एवं परफार्मेन्स पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai