“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत नाबालिक लड़की को सुरक्षित चाइल्डलाइन को सौंपा गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सूबेदारगंज ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित रूप से चाइल्डलाइन प्रयागराज को सुपुर्द किया।

दिनांक 11 अगस्त 2025 को आरपीएफ पोस्ट सूबेदारगंज पर तैनात एएसआई संजय कुमार यादव को एक यात्री, प्रेमपाल, ने प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर एक नाबालिग लड़की के अकेले होने की सूचना दी। उक्त बालिका ट्रेन संख्या 14113 से यात्रा करने हेतु स्टेशन पर मौजूद थी। पूछताछ में उसने अपना नाम आरती पुत्री देवनारायण, आयु लगभग 14 वर्ष, बताया। आरती ने जानकारी दी कि वह कठुआ (जम्मू) से आई है, परंतु उसे अपने आगे के गंतव्य की जानकारी नहीं है। उसने अपनी नानी का पता ग्राम भदेसर, जिला जांगिड़ चापा (छत्तीसगढ़) तथा नाम पूना बताया। पिता के कठुआ (जम्मू) में होने की पुष्टि की, किंतु सटीक पता ज्ञात नहीं था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एएसआई संजय कुमार यादव ने तुरंत चाइल्डलाइन प्रयागराज को सूचित किया। रात 9:10 बजे चाइल्डलाइन टीम (सीमा पाल – सुपरवाइजर एवं नीरज कुमार – केस वर्कर) स्टेशन पर पहुंची। बालिका को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया गया तथा आगे की कार्यवाही हेतु कांस्टेबल शिव बाबू कुशवाहा को साथ भेजा गया।

उत्तर मध्य रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि स्टेशन या ट्रेन में कोई भी नाबालिग बच्चा अकेला या असहाय दिखे तो तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को सूचना दें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai