त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। नैनी स्थित मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में 15 अगस्त 2025 में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक एस. के. मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी ने विद्यालय की संगीत शिक्षिका प्रांजली सिंह के निर्देशन में राष्ट्रगान गया।


वही इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाओ ने रंगोली बनाई। इसके पश्चात चार अलग-अलग सदनों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट शुरू किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मार्च पास्ट समाप्त होने के बाद छात्रों द्वारा ‘देश के हर व्यक्ति’ , ‘ए वतन’ तथा ‘भारत हमको जान से प्यारा’ देशभक्ति गीत गाकर अद्भुत प्रस्तुति की। वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे ‘पहलगाम अटैक’ हुआ और सरकार ने किस प्रकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चला कर देश के मान को बढ़ाया। इस शानदार नाटक ने सभी को भावुक कर दिया। यह नाटक दिन का मुख्य आकर्षण रहा।

कक्षा नवीं के छात्र उज्जवल सिंह द्वारा हिंदी में तथा कक्षा 12वीं की छात्रा मासूम सिंह द्वारा अंग्रेजी में भाषण दिया गया। कार्यक्रम की बेहतरीन एंकरिंग कक्षा 12वीं की छात्रा खुशी खान व कक्षा 11वीं के छात्र अथर्व शर्मा द्वारा की गई।

प्रधानाध्यापिका शाइमा मसीए ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और स्वतंत्रता के मूल्य पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ इस समारोह ने सभी को देशभक्ति और एकता की भावना से भर दिया।










