त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। न्यायमूर्ति श्री नीरज तिवारी ने *शहीदवॉल* को ऐतिहासिक बताया। एक शाम शहीदों के नाम, के साक्षी बने।
संयुक्त पुलिस कमिश्नर डा अजय पाल शर्मा ने कहा जो देश के लिए लहू देता है वही शहीद कहलाता है।

राकेश पाण्डेय, अध्यक्ष हाईकोर्ट बार ने 10 साल पहले और आज की शहीदवॉल के बारे में बताते हुए कहा कि शहीदवॉल के लिए वह सदैव साथ खड़े रहेगें।
प्रो ललित त्रिपाठी, निदेशक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, सचिव बार अखिलेश शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने ज्ञात अज्ञात शहीदों के नाम दीपक जलाया।
स्वागत वीरेन्द्र पाठक संस्थापक शहीदवॉल ने तथा संचालन डा प्रमोद शुक्ल ने किया।










