देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई व शुभकामनायें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण किया।देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनायें शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम के प्रेरक संस्मरणों की याद ताजा करते हुये
देश के अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष व शौर्य पर प्रकाश डाला।
कहा कि स्वाधीनता दिवस पर हमें अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा तो मिलती ही है ,साथ ही देश प्रेम की भावना और अधिक बलवती होती हैं। कहा कि हमें इस अवसर पर आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों के अनुरूप समतामूलक समाज के निर्माण तथा देश एवं प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होने देश की सेनाओ के शौर्य, साहस व पराक्रम की जमकर सराहना की।
कहा कि हम सभी राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ, एकता-अखंडता को सुदृढ़ कर विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त भारत के निर्माण में समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सभी देशवासियो के अन्दर राष्ट्रभक्ति समायी हुयी है। 2047 तक विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सामर्थ्यवान भारत बनाने का जो हमारा लक्ष्य है, हमे पूरा विश्वास है कि हम इस लक्ष्य को हासिल करेगें और इसके लिए हम प्राणप्रण से संकल्प लेते है।










