प्रयागराज। अल्प समय में अपने स्वाद व गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध चन्द्रलोक कचौड़ी के मालिक प्रदीप गुप्ता (बच्चा) डेंगू से असामयिक निधन पर व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन वैष्णो वाटिका महेवा नैनी प्रयागराज में किया गया। जिसमें उपस्थित व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति शोकाकुल परिवार को यह महान दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गयी।
शोकसभा में उपस्थित उज्जवल रमण सिंह सांसद, प्रो. रीता बहुगुणा जोशी पूर्व सांसद, एव.गणेश चंद्र केसरवानी महापौर , विदुप अग्रहरि संजय संदीप गुप्ता दुर्गा प्रसाद गुप्ता सुजीत गुप्ता अजय गुप्ता संजय गुप्ता सुमित वैश्य सचिन गुप्ता राजू गुप्ता राजकुमार गुप्ता आदि ने दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वभाव से सरल बच्चा ने हमेशा व्यवसाय में गुणवत्ता को प्राथमिकता दी तथा यदि कोई गरीब भूखा आ जाता था तो उसे निःशुल्क भी भोजन कराते साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेते रहे।
इस अवसर पर बड़े भाई संदीप गुप्ता ने बताया कि वे विगत् दिनों प्रदीप गुप्ता बच्चा चित्रकूट घूमने गए थे, लौटकर आए तो बुखार आ गया, उन्हें जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन बुखार नहीं उतर रहा था साथ ही शूगर ने परेशान कर रखा था उसके बाद उन्हें पी.जी.आई लखनऊ में भर्ती किया गया वहां पर जांच करने में पाया कि डेंगू है। 5 अगस्त को उनका निधन हो गया प्रदीप गुप्ता (बच्चा)अपने पीछे अपनी पत्नी शिल्पी गुप्ता, 15 वर्ष की बेटी मीठी और 8 वर्ष का बेटा को छोड़ गए हैं।










