धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। रात्रि 12:15 बजे के करीब रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत एवं जीआरपी थाना डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अश्वनी कुमार,उप निरीक्षक निशांत कुमार,आ0/पवनेश कुमार सिंह, आ0/अजय कुमार पाल,आ0/बबलू कुमार सभी रेसुब/पो0/डीडीयू साथ जीआरपी डीडीयू के उप निरीक्षक श्रीकांत मौर्य साथ स्टाफ आ0/धर्मेंद्र कुमार सीपीडीएस के द्वारा डीडीयू जंक्शन पर गश्त/चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को समय करीब 00/15 बजे एक वजनी पिटठु बैग के साथ डीडीयू स्टेशन के पैदल गामी पुल पर जाते हुए देखा गया। उनकी गतिविधि संदिग्ध देखे जाने पर रुकने के लिए बोला गया एवं साथ ले जा रहे पिट्ठू बैग में रखे सामानों के बारे में पूछने पर इधर उधर की बातें करने लगा।शक पुख्ता होने पर पिट्ठू बैग को खुलवाकर देखने पर उसमें सफेद धातु के जेवरात पाया गया।अतः बरामद सामान एवं उक्त व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर लाया गया।
वही पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम व पता–(1) सुमित बर्मन,उम्र करीब 51 वर्ष,पुत्र सुशील बर्मन,निवासी- अपर बाजार,महावीर चौक,थाना लोहरदगा ,जिला- लोहरदगा(झारखंड) बताया। पिट्ठू बैग को खुलवाकर चेक करने पर उसमें 04 बड़े एवं 02 छोटे पैकेटों में सफेद धातु का पायल,कमरबंद पाया गया। उक्त जेवरात के सम्बन्ध में अग्रिम पूछताछ में बताया कि इसे वाराणसी से लेकर लोहरदगा झारखंड जा रहा है। परंतु इस संबंध में उक्त व्यक्ति द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया जा सका। अतः उपरोक्त बरामद आभुषण के संबंध में आवश्यक कारवाई हेतु इसकी सूचना आयकर विभाग/वाराणसी(उत्तर प्रदेश) को दिया गया।उपरोक्त सूचना पर आयकर विभाग/वाराणसी से राजेश कुमार आयकर अधिकारी/वाराणसी, रंजीत कुमार आयकर निरीक्षक/यूनिट 2/वाराणसी एवं दीपक कुमार MTS/वाराणसी तथा गिरधर गोपाल साथ एक स्टाफ मूल्यांकन कर्ता के साथ रेल सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू0 पर उपस्थित हुए।
मुल्यांकन कर्ता द्वारा सभी 06 अदद छोटे-बड़े पैकेटो में सफेद धातु के पायल जांच परख करने के उपरांत बरामद आभूषण को चांदी निर्मित आभूषण पाया गया। जिसका कुल वजन 23.424 Kg एवं मूल्य 13,58,562/- रूपये बताया गया। जिसके संबंध में मूल्यकंकर्ता गिरधर गोपाल द्वारा एक प्रमाण पत्र राजेश कुमार आयकर अधिकारी/यूनिट 2/वाराणसी को सुपुर्द किया गया।पकड़े गए व्यक्ति सुमित बर्मन एवं उसके कब्जे से बरामद पिटठु बैग जिसमे जिसमे 04 बड़ा पैकेट 02 छोटे पैकेटों (चांदी के आभूषणों) को उसी बैग में रखकर अग्रिम कारवाई हेतु आयकर विभाग/वाराणसी को सुपुर्द किया गया।अग्रिम विधिक कार्यवाही आयकर विभाग वाराणसी द्वारा की जाएगी।










