नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ द्वारा उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने खेलों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, सहायक सचिव समरपाल सिंह, दिल्ली खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रेयान त्यागी, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आबिद अली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जिला अध्यक्ष फैशल चौधरी एवं पूर्वी दिल्ली के जिला प्रभारी अजित सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर रुद्र कुमार, अनीसा जहरा खान, नौमान अली एवं आलोक चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।










