जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के निस्तारण, आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को संगम सभागार में राजस्व वादों के निस्तारण, आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पुराने राजस्व वादों की पेंडेंसी प्रत्येक दशा में कम होनी चाहिए। 3 वर्ष से अधिक राजस्व वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस की समीक्षा में उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 10 शिकायकर्ताओं से प्रति दिन बात की जा रही है, जिसमें शिकायतकर्ताओं से फीडबैक खराब प्राप्त हो रहे है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को इसमें सुधार लाये जाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही साथ यह भी हिदायत दी है कि यदि इसमें सुधार नहीं पाया गया तो निश्चित रूप से सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में रैकिंग खराब न होने पाये अन्यथा सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai