मेदाता हॉस्पिटल और आईएपी प्रयागराज ने आयोजित कर रहा बच्चों में एनाफिलेक्सस और urinary tract infections पर चर्चा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टी.एन. शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मेदाता हॉस्पिटल, लखनऊ ने शनिवार को इंडियन एकेडमी औफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी), प्रयागराज के सहयोग से बाल रोग विशेषज्ञों का एक महत्वपर्ण सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस सम्मेलन में बच्चों में एनाफिलेक्सिस और मुत्र मार्ग के संक्रमण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जायेगी। साथ ही साथ सुबह के समय द्वारिका सूपरस्पेसिलिटी एंड वेलनेस सेंटर में पीड़ियाट्रिक्स ओपीड़ी के दौरान मुफ्तचिकित्सा परामर्श प्रदान किया जायेगा।

वही एक पत्रकार वार्ता में डॉ. अनिल गुप्ता (एसोसिएट डायरेक्टर, पीडियाट्रिक्स सीसीएम) ने चर्चा करते हुए ‘एनाफिलेक्सिस इन डेली प्रैक्टिसेस विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एनाफिलेक्सिस एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन है, जिसे समय रहते पहचान कर इलाज करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती है। उन्होंने इसके लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में विस्तार सेबजानकारी दी।

डॉ. अन्वेषा चक्रवर्ती (कंसल्टेंट पीडियाट्रिक सर्जरी और पीडियाट्रिक यूरोलॉजी) नेपीडियाट्रिक यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शंस- करंट रिकमेंडेशंस एंड प्रैक्टिसेस विषय परविस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस चिकित्सा क्षेत्र में हुई वर्तमान प्रगति, सिफारिशोंऔर उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग पर भी प्रकाश डालते हुए बच्चों में मूत्र मार्ग केसंक्रमण के कारण, लक्षण का और इलाज के बारे में जानकारी होना आवश्यकबताया।

इस सम्मेलन में आईएपी, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. अरुण मौर्य, उपाध्यक्ष डॉ.मनीषा मौर्य, सचिव डॉ. अजय यादव और कोषाध्यक्ष डॉ. रजनीश राय भी उपस्थित थे।

इस सम्मेलन का उददेश्य बाल रोग विशेषज्ञों को नवीनतम जानकारी और उपचारपदधतियों से अवगत कराना था। डॉक्टरों के बीच विचारों का आदान-प्रदान भी इससम्मेलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai